Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   An increase in cases of domestic violence has been recorded in Nainital district

चिंताजनक: घरेलू हिंसा की आग से झुलस रहे रिश्ते, बीते आठ महीने में वन स्टॉप सेंटर में आ चुके हैं 138 मामले

Thu, 11 Dec 2025 11:22 AM IST
हीरा मेहरा गिरजेश चंद्र
गिरजेश चंद्र Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 11 Dec 2025 11:22 AM IST
सार

नैनीताल जिले में घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। हल्द्वानी स्थित वन स्टॉप सेंटर में जून 2024 से मार्च 2025 के बीच 192 मामले दर्ज किए गए, जबकि मार्च से नवंबर 2025 की छोटी अवधि में ही 214 नए मामले सामने आए हैं।

 

विज्ञापन
An increase in cases of domestic violence has been recorded in Nainital district
घरेलू हिंसा

विस्तार

नैनीताल जिले में महिला हिंसा के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। हल्द्वानी वन स्टॉप सेंटर में पिछले जून 2024 से मार्च 2025 तक कुल 192 केस दर्ज किए गए थे लेकिन मार्च से नवंबर तक के आंकड़े चौकाने वाले हैं। इस अवधि में 214 मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा के हैं।

विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर की नोडल नीलम नाथ के अनुसार बीते आठ माह में घरेलू हिंसा की 138 शिकायतें सामने आई हैं। इसके अलावा शारीरिक शोषण के पांच, बाल यौन शोषण के दो, अपहरण के दो और अन्य अपराध के 67 केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग की मदद से 161 मामलों को निस्तारित कर दिया है।

विज्ञापन

केस 1 
पीलीकोठी निवासी 75 साल की वृद्धा को उसके बेटे और बहू प्रताड़ित करते थे। खर्चा मांगने पर अपमानित किया जाता था। उसे पीटा भी जाता था। कुछ महीने पहले उसे घर से निकाल दिया। अब वह अपनी बेटी के घर में रहने के लिए मजबूर है। महिला हिंसा के तहत बेटे-बहू पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

केस 2
प्रेमपुर निवासी एक महिला को उसका पति अपने माता-पिता के साथ मिलकर दहेज के लिए परेशान करता था। उससे लक्जरी कार और अन्य चीजों की मांग की जाती थी। कुछ समय पहले महिला और बच्चों को घर से निकाल दिया। अब वह मायके में रह रही है। ससुरालियों पर केस दर्ज है।

 

केस 3
तीनताश निवासी महिला को पति शराब पीकर पीटता था। घर चलाने के लिए खर्चा भी नहीं देता था। पैसे मांगने पर गालीगलौज करता था। दो महीने से महिला बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही है। महिला हिंसा के तहत पति के ऊपर केस चल रहा है।

सेंटर में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं को पहले काउंसलिंग के माध्यम से निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है। यदि काउंसलिंग के माध्यम से निस्तारण नहीं हो पाता तो महिलाओं को कानूनी सहायता दी जाती है।
-नीलम नाथ , नोडल वन स्टाॅप सेंटर हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed