फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   an elephant attacked a bus

मोहान में हाथी का केमू बस पर फिर हमला, शीशा तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
an elephant attacked a bus
रामनगर मोहान के बाद इस हाथी की थी तोड़फोड़। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। मोहान में शुक्रवार रात केएमयू की बस में तोड़फोड़ करने के बाद एक हाथी ने शनिवार शाम भी केएमयू की एक बस पर हमला कर दिया। यात्रियों ने बस में शांत बैठकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने हाथी को जंगल में खदेड़ा, तब जाकर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

अल्मोड़ा से केएमयू की बस (यूके-04पीए-0367) शनिवार शाम चार बजे रामनगर आ रही थी। मोहान और कुमेरिया के पास नाले पर एक हाथी अचानक हाईवे पर आ गया और उसने बस में हमला कर आगे का शीशा तोड़ दिया। इससे बस में बैठे 15 यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चालक मोहन ने सभी को शांत किया। कुछ देर तक सभी बस के अंदर शांत बैठे रहे।
विज्ञापन

इसी बीच हाईवे पर अन्य वाहनों को देखकर हाथी उनकी ओर भागने लगा। इसी दौरान वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने हाथी को खदेड़ना शुरू किया। वहीं, ग्रामीण हाथों में मशाल लेकर हाथी के पीछे दौड़े, इससे हाथी वह कोसी नदी की तरफ चला गया, इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हुआ। उधर, रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ बीपी सिंह ने बताया कि मोहान क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई गई है और राहगीरों को सतर्क किया जा रहा है। बता दें कि शुक्रवार देर रात भी मोहान में हाईवे पर आए हाथी ने केएमयू की बस पर हमला कर उसके शीशे तोड़ दिए थे। एक बाइक सवार युवक भी हाथी के हमले में बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed