फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amar Ujala and Hari: I am aware of Sharanam Jan competition

अमर उजाला और हरि:शरणम जन की मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala and Hari: I am aware of Sharanam Jan competition
विजेता पेंटिंग में से एक। - फोटो : HALDWANI
मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता
विज्ञापन

- अमर उजाला और हरि:शरणम जन की संयुक्त पहल, लॉकडाउन में 15 दिवसीय प्रतियोगिता
प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणाम
विजेता
- एक से छह आयु वर्ग: कृशिव अग्रवाल, साढ़े तीन साल, केसी विला रामपुर रोड।
- सात से 10 आयु वर्ग: सलोनी रावत, नौ साल, मदर्स ग्लोरी स्कूल, ग्राम आमपोखरा, पीरूमदारा रामनगर।
- 11 से 15 आयु वर्ग: यशवीर सिंह रावत, 13 वर्ष, जोजेफ कान्वेंट, डंगवाल सदन रामनगर।
प्रतियोगिता के लिए आज का विषय
मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता के तहत आज अपने घर में पड़ी बेकार की चीजों में से कोई एक उत्तम वस्तु या क्राफ्ट बनाकर उसकी स्पष्ट तस्वीर भेजें। साथ में प्रतियोगी की पासपोर्ट साइज फोटो भेजें।
हल्द्वानी। अमर उजाला और शहर की प्रमुख सामाजिक, धार्मिक संस्था हरि:शरणम जन की ओर से लॉकडाउन में घर पर बैठे स्कूली बच्चों के लिए खास प्रतियोगिता ‘मैं जागरूक हूं’ का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन कई बच्चों ने अपनी प्रविष्टि भेजी। प्रतियोगिता के तीनों वर्गों के प्रथम विजेताओं को 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उनके पेटीएम या यूपीआई नंबर पर भेज दी गई है। प्रत्येक दिन अलग-अलग विषय पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। रविवार की प्रतियोगिता का विषय अलग से दिया गया है।
विज्ञापन

हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी ने बताया कि सभी क्षेत्रों के बच्चों की सैकड़ों प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं। सभी पाठकों से अनुरोध है कि वह अन्य बच्चों का भी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उत्साहवर्धन करें। अपनी प्रविष्ट स्पष्ट और अपराह्न तीन बजे से पूर्व व्हाट्सएप से भेज दें। उसी दिन विजेताओं का परिणाम घोषित कर इनाम की राशि उन्हें आनलाइन भेज दी जाएगी। अमर उजाला में विजेताओं की फोटो भी प्रकाशित की जाएगी। भाईजी ने कहा कि लॉकडाउन में घर पर बैठे बच्चों के उत्साहवर्धन और उनमें रचनात्मक भावनाओं का विकास करने के उद्देश्य से अमर उजाला और उनकी संस्था की यह अनूठी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वर्गों में हो रही प्रतियोगिता
- एक से छह आयु वर्ग।
- सात से 10 आयु वर्ग।
-11 से 15 आयु वर्ग।
नोट : प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि में अपना पूरा नाम, पता, स्कूल का नाम, आयु, पेटीएम या यूपीआई नंबर साफ-साफ अक्षरों में लिखकर दें। इसके अलावा अपनी प्रवष्टि के साथ अपना एक पासपोर्ट साइज का साफ फोटोग्राफ देना होगा। अपनी प्रविष्टि इस व्हाट्सएप नंबर पर भेजें: 7060363436
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed