{"_id":"584b04914f1c1be35944b1df","slug":"amanat-ali-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चुगाने गए बालक पर बाघ का हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी चुगाने गए बालक पर बाघ का हमला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
घायल अमानत अली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। जंगल में मवेशी चराने गए एक बालक पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों ने बालक को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के प्लॉट संख्या 21 में गुलाम रसूल नामक वनगुर्जर का पुत्र अमानत अली (13) अपने मवेशी चुगाने गया था। कुछ ही देर में अमानत लहूलुहान हालत में दौड़ता हुआ घर पहुंचा। उसने अपने ऊपर बाघ का हमला बताया और बेहोश हो गया।
विज्ञापन
घबराए परिजन बालक को तत्काल रामनगर के बृजेश चिकित्सालय उपचार के लिए लाए। यहां पर डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया। बालक के सिर में गहरे जख्म हैं। बालक पर बाघ के हमले की खबर मिलते ही विभागीय प्रभागीय अधिकारी कहकशां नसीम व रेंजर लक्ष्मण सिंह बिष्ट तत्काल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
बालक का हमलावर वन्यजीव बाघ है या गुलदार यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल मौके पर वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर से जाने की मनाही कर दी गई है। उधर, महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना।