फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Along with the people, hoteliers are also troubled by the drinking water crisis.

Nainital News: पेयजल संकट से लोगों के साथ होटल कारोबारी भी परेशान

Thu, 25 Jun 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 25 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Along with the people, hoteliers are also troubled by the drinking water crisis.
नैनीताल। मल्लीताल स्थित चिल्ड्रन पार्क के पास जू क्षेत्र की मुख्य पेयजल लाइन में खराबी के चलते बुधवार को क्षेत्र के करीब 250 परिवारों को परेशानी झेलने के साथ होटल व्यवसाय भी प्रभावित रहा। पानी की आपूर्ति बाधित होने से कई होटलों को पर्यटकों को कमरे देने से इन्कार करना पड़ा।
विज्ञापन

मल्लीताल चिल्ड्रन पार्क के समीप जू क्षेत्र की मुख्य पेयजल लाइन में लीकेज आने के कारण जल संस्थान की ओर से मंगलवार रात से बुधवार शाम तक मरम्मत कार्य किया गया। इसके चलते बुधवार को जू क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद रही। हालांकि विभाग की ओर से बुधवार को पानी की सप्लाई बंद रहने की पहले से ही सूचना प्रसारित कर दी गई थी। इधर, बुधवार को पानी नहीं आने से होटल कारोबार प्रभावित रहा। क्षेत्र के होटल संचालक राजकुमार गुप्ता और सूरज नेगी ने बताया कि पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण पर्यटकों को ठहराने में दिक्कतें आईं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से कई होटलों के कमरे खाली रहे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि मुख्य लाइन की मरम्मत पूरी कर ली गई है। टैंकों को भरकर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जेजेएम योजना की बोरिंग से स्थानीय लोगों को लाभ मिले
भवाली (नैनीताल)। जल जीवन मिशन योजना के तहत भवाली-सैनिटोरियम में मस्जिद तिराहे के पास की गई पानी की बोरिंग के बाद से स्थानीय लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय लोगों को हो रही पेयजल समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पानी की बोरिंग होने से घरों में आने वाला पानी का प्रेशर कम हो गया है। इसके चलते लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने डीएम से स्थानीय लोगों को जेजेएम योजना के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed