फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Almora English came in taxi.....

Nainital News: अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में.....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Almora English came in taxi.....
हल्द्वानी में हीरा नगर स्थित सांस्कृतिक उत्थान मंच मे आयोजित उत्तरायणी कौतिक 2023 के दौरान रंगारं?
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर हल्द्वानी में आयोजित उत्तरायणी कौतिक में लगे स्टॉलों में जमकर भीड़ देखी गई। शाम को स्टार नाइट कार्यक्रम में गायक नीरज सिंह चुफाल ने अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में... और ललित गित्यार ने आज मेरी मनीषा नाराज किलै भै... गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। संचालन मुकेश चंद शर्मा और प्रदीप उपाध्याय ने किया। पूर्व विधायक नवीन दुमका, हरेंद्र बोरा, संध्या डालाकोटी, बहादुर सिंह जग्गी, बीडी पाठक, ललित बिष्ट, नीरज पंत, मोहन पाठक, शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट, जया पाठक, रत्ना श्रीवास्तव, पुष्पा संबल, कल्पना भंडारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जमकर बिक रहे पहाड़ी उत्पाद
मेला परिसर में महिला संस्थाओं की ओर से गर्म स्वेटर, पैजामे, कपड़े के बैग, टोपी, मोजे बिक्री के लिए रखे गए हैँ। गिरजा बुटिक की संचालिका गीता सत्यवली ने बताया कि महिला समूहों की ओर से हाथ के बुने स्वेटर दो सौ से बाहर सौ रुपये तक उपलब्ध हैं। बैग 45 से 550, टोपी 80 से 300 रुपये में बिक रहे हैं। इसके अलावा ऐपण उत्पाद भी खूब बिक रहे हैं। एक ओर पहाड़ी दालों की दुकान तो दूसरी ओर शहद, अचार, हापुड़ के पापड़ अपनी अलग खुशबू से लोगों को रिझा रहे हैं।
विज्ञापन

लोकगीत में अविरल, भाषण में उन्नति रही अव्वल
लोकगीत प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में अविरल पांडे पहले, कशिश पांडे दूसरे और आयुष मेहता तीसरे स्थान पर रहे। लोक नृत्य सीनियर वर्ग में सुरमई संस्था रुद्रपुर को पहला स्थान मिला। अपूणि संस्कृति अपण पहचान को दूसरा और एपीएस स्कूल लामाचौड़ को तीसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में उन्नति सनवाल पहले, प्रदीप रुबाली दूसरे, ध्रुव जोशी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
चम्मच लेकर पहले पहुंचे आस्था, योगिता, वैैभव और कुणाल
चम्मच दौड़ बालिका जूनियर वर्ग में आस्था शाह पहले, चंद्रिका पांडे दूसरे और नंदिनी तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं। स्पेशल पुरस्कार प्रतिष्ठा को मिला। बालिका सीनियर वर्ग में योगिता तिवारी पहले, दीपा सुनार दूसरे और उन्नति सनवाल तीसरे स्थान पर रहीं। बालक जूनियर वर्ग में वैभव पाठक पहले, जयवर्धन पांडे दूसरे और भावेश शाह तीसरे स्थान पर रहे। चम्मच दौड़ बालक सीनियर वर्ग में कुणाल रावत पहले, वेद सिंह दूसरे और अजय कोठारी तीसरे स्थान पर रहे।

.......
विक्की, विजय, वेद, आयुषी, सिया और तनुजा जलेबी दौड़ के विजेता
जलेबी दौड़ प्रतियोगिता बालक सब जूनियर वर्ग में विक्की कश्यप पहले, दक्ष पनेरु दूसरे, लक्ष्य गढ़िया तीसरे स्थान पर रहे। बालक जूनियर वर्ग में विजय कोहली पहले, राकेश बिष्ट दूसरे और चिराग मेहरा तीसरे स्थान पर रहे। बालक सीनियर वर्ग में वेद सिंह पहले, सागर विश्वकर्मा दूसरे और आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका जूनियर वर्ग में आयुषी आर्य पहले, तनिष्का जोशी दूसरे और रजिता आर्य तीसरे स्थान पर, बालिका सीनियर वर्ग में सिया भंडारी पहले, दक्षता कपिल दूसरे और दीपिका आर्य तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका ओपन वर्ग में तनुजा तकवाल पहले, अंजू रुबाली दूसरे, मेघा जोशी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed