फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Allegations confirmed in Commissioner's investigation, GM of Nainital Milk Union removed

Deepak Rawat: एक्शन में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, नैनीताल दुग्ध संघ के जीएम को हटाया...आरोपों की पुष्टि

Tue, 07 May 2024 10:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2024 10:12 AM IST
सार

कुमाऊं कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
Allegations confirmed in Commissioner's investigation, GM of Nainital Milk Union removed
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि हुई। यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक ने नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही शासन को पत्र भेजकर विभागीय जांच के लिए जांच अधिकारी नामित करने की संस्तुति की है।

विज्ञापन


बता दें कि शिकायतकर्ता ने नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की थी। शासन ने इन शिकायतों की जांच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को दी थी। कमिश्नर की रिपोर्ट में शिकायत की पुष्टि हुई थी। कमिश्नर ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। शासन ने डेरी विकास विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के लिए कहा था। डेयरी विकास विभाग की जांच में भी आरोपों की पुष्टि हुई। डेयरी विकास विभाग के निदेशक ने प्रबंध निदेशक यूसीडीएफ को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: जब चलती गाड़ी पर गिरा जलता पेड़...जानें आगे क्या हुआ? दहशत में कटी 50 परिवारों की रात
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोरा ने बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह को हटा दिया है। आदर्श आचार संहिता लगी है, इसे देखते हुए यूसीडीएफ हल्द्वानी में तैनात पीएंडआई डा. पीएस नागपाल को नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। कहा कि शासन को विभागीय जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त करने की संस्तुति भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed