{"_id":"67c1fce5991149fb63077623","slug":"allegation-of-forging-signature-of-public-information-officer-haldwani-news-c-8-1-hld1013-520453-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लोक सूचना अधिकारी के हस्ताक्षर बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लोक सूचना अधिकारी के हस्ताक्षर बनाने का आरोप
Fri, 28 Feb 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गौनिया ने प्रथम अपीलीय अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट को पत्र देकर कहा है कि उन्होंने ट्रांसपोर्टनगर से 10 बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। ट्रांसपोर्टनगर में उनका पत्र रिसीव हुआ, लेकिन सूचना नहींं दी गई। आरोप लगाया कि सूचना अधिकार का यह पत्र लोक सूचना अधिकारी को नहीं मिला और एक आउटसोर्स कर्मी ने लोक सूचना अधिकारी के गलत हस्ताक्षर से पत्र रिसीव किया। गौनिया ने कहा कि प्रथम अपीलीय अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को सुनवाई की तिथि रखी थी। उन्होंने अपने प्रतिनिधि अनिल कुमार को भेजा था लेकिन नगर मजिस्ट्रेट ने मामले का निपटारा न कर उनके आवेदन को ठुकरा दिया। इस मामले में नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी का कहना है कि गौनिया ने स्वयं उपस्थित न होकर अपने प्रतिनिधि को भेजा था। मामले में पूरी सुनवाई हुई है और विधिवत कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन