फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Allegation of attempt to take over temple land located in Gethia

Nainital News: गेठिया स्थित मंदिर की जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप

Mon, 02 Sep 2024 06:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Allegation of attempt to take over temple land located in Gethia
नैनीताल। गेठिया ग्रामसभा के छिनकुआं तोक के ग्रामीणों ने रविवार को देवी मंदिर प्रांगण में मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मंदिर में सभा कर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि मंदिर की जमीन का किसी अन्य के हाथोें में जाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो ग्रामीण इसके लिए एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में हुई सभा में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मंदिर और इसके आसपास की जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। उक्त जमीन वन विभाग की है जहां ब्रिटिश शासन के समय से ही मंदिर स्थापित है। 90 के दशक में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया और सुरक्षा एवं सौंदर्य के लिए 80 के दशक में ही यहां सुरई के कई पेड़ लगाए गए थे लेकिन बीते कुछ समय से पेड़ एकाएक सूखने लगे हैं।
विज्ञापन

आशंका जताई गई कि पेड़ की जड़ों पर रसायन डालकर उन्हें सुखाया जा रहा है। तय किया गया कि इस संबंध में जल्द ही ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल कुमाऊं आयुक्त से मुलाकात करेगा। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हाल के समय में क्षेत्र में कुछ अवांछित लोगों की आवाजाही बढ़ने से यहां भय का माहौल पैदा हो गया है। वहां नवीन बिष्ट, सुरेश बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, रवि जोशी, कमल पंत, सुरेश बगडवाल, केतन बोरा, विनीता बोरा, हेमा बोरा, ललिता नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed