{"_id":"14ac425562d2cee6008caeb44faf72ca","slug":"all-india-volleyball-competition-in-ramnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को हराकर मुजफ्फरनगर बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब को हराकर मुजफ्फरनगर बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
जस्सागांजा मढैया क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में पंजाब को हराकर मुजफ्फरनगर की टीम चैंपियन बनी। विजेता टीम को मुख्य अतिथि निदेशक वुडहिल इंफ्रास्ट्रक्चर विवेक भाटी, ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथलाल चौधरी ने ट्रॉफी सौंपी।
विज्ञापन
फाइनल मैच में मुजफ्फरनगर ने पंजाब को 26-24, 25-20, 15-7 से हराया। वहीं जालंधर ने संभल को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैच के निर्णायक चंदन सिंह बिष्ट, दिनेश रावत तथा स्कोरर विजय जोशी रहे। इस दौरान अमित महरा, भगत सिंह नेगी, चंदन सिंह महरा, नंदनलाल चौधरी, धनेश्वरी घिल्डियाल, दीवान कटारिया, कमलेश काला, शंकर भंडारी, ललित चुफाल, देशराज, सुरेंद्र रावत आदि थे।
विज्ञापन