{"_id":"5761b48a4f1c1b144311b8f8","slug":"all-india-treds-cup-hockey-tournament-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में हॉकी मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल।जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से अमर उजाला प्रायोजित 94वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में खेले गए मैचों में मुरादाबाद, लखनऊ, शाहबाद व झांसी की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। डीएसए मैदान में पहले मैच में नार्दन रेलवे लखनऊ ने ग्रेवाल स्पोटिंग क्लब किलारायपुर को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
मध्यांतर तक दोनों टीमें बिना गोल कर बराबरी पर थी। मध्यांतर बाद लखनऊ की ओर से 31वें तथा 45वें मिनट में गौरव, 42वें विवेक जबकि किलारायपुर की ओर से एकमात्र गोल 55वें मिनट में नवजोत सिंह ने किया। दूसरे मैच में मार्कंडेय हाकी क्लब शाहबाद व पीएसीबी पटियाला की टीमें आमने-सामने थी।
विज्ञापन
पहले हाफ में शाहबाद 2-0 से बढ़त पर थी खेल के 6वें मिनट में प्रकट व 8वें में अर्स ने गोल किया। दूसरे हाफ में पटियाला से 32वें मिनट में लवजीत व 54वें में रमनप्रीत ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। उसके बाद फैसले के लिए ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया गया। जिसमें शाहबाद ने पांच व पटियाला ने चार गोल किये।
विज्ञापन
इस प्रकार यह मैच शाहबाद ने 7-6 से जीत लिया। शाहबाद से शिव, हर्ष, अतिन्द्र, करन व हैप्पी जबकि पटियाला से कुलवीन्दर, रविंद्र, जोगेंद्र व हरप्रीत ने गोल किया। तीसरे मैच में सेंट्रल रेलवे वर्कशाप झांसी ने लखनऊ को 4-0 से हराया। मध्यांतर तक झांसी 1-0 से आगे थी। खेल के 30वें मिनट में सुशील ने गोल किया। दूसरे हाफ में 52वें सुशील, 31वें में पवन व 59वें मिनट में रवि ने गोल किया।
चौथे मैच में मुरादाबाद क्लब ने करनाल हाकी क्लब को 2-1 से हराया। पहले हाफ में ही मुरादाबाद 2-1 से आगे थी। खेल की समाप्ति तक यही स्कोर रहा। मुरादाबाद से 11वें मिनट में वशी खान व 22वें मिनट में इकबाल जबकि करनाल से एकमात्र गोल खेल के तीसरे मिनट में रोमन ने किया।
अंतिम मैच में केडी सिंह बाबू हाकी स्टेडियम लखनऊ ने साउथ इस्ट्रन सेंट्रल रेलवे बिलासपुर को 2-0 से हराया। मध्यांतर तक लखनऊ 1-0 से आगे थी। खेल के 8वें मिनट में फारुख अलवी ने गोल किया। मध्यांतर बाद 55वें मिनट में प्रकाश रावत ने गोल किया।
अंपायर मंजुल प्रकाश सनवाल, सीएल साह, अमित कुमार व ललित साह थे। तकनीकी समिति में दीपक साह व रोहित साह जबकि तकनीकी निदेशक अहमद सिद्दीकी थे मैच का आंखों देखा हाल मनोज कुमार ने सुनाया।