फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ahead of President Draupadi Murmu's visit, the health department is relying on private hospitals.

Nainital News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पूर्व निजी चिकित्सालयों की शरण में स्वास्थ्य विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ahead of President Draupadi Murmu's visit, the health department is relying on private hospitals.
हल्द्वानी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे ने कुमाऊं मंडल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी है। महकमे के आला अधिकारियों की सांसें तब तक फूली रही जब तक कि उन्हें राष्ट्रपति के हैल्थ प्रोटोकाल के अनुरूप संसाधन उपलब्ध नहीं हो गए।
विज्ञापन

इन संसाधनों को जुटाने के लिए महकमे के अधिकारियों को निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ी है। वहां से विशेषज्ञ चिकित्सक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस मिलने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

चार नवंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का नैनीताल दौरा प्रस्तावित है। उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेना है। जिला और पुलिस प्रशासन दौरे की तैयारियों में जुटा है। स्वास्थ्य विभाग को भी राष्ट्रपति के हैल्थ प्रोटोकाल के तहत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी इसलिए परेशान थे कि उनके पास न तो कार्डियोलाजिस्ट है और न ही राष्ट्रपति के पद के अनुरूप अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों की नींद उड़ी हुई थी। कार्डियोलाॅजिस्ट और संसाधनों की कमी पूरी करने के लिए महकमे के आला अधिकारियों ने हल्द्वानी के निजी अस्पतालों से संपर्क साधा।

nस्वास्थ्य विभाग ने कई जगह बनाए सेफ जोन ः राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हल्द्वानी, भीमताल, गरमपानी, कैंची व बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में सेफ जोन बनाए गए हैं। इन स्थानों पर पहले से कहीं अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed