फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Agreed to increase the Boat House Club fund from 2.5 lakh to 25 lakh

बोट हाउस क्लब की निधि ढ़ाई लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने पर सहमति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Agreed to increase the Boat House Club fund from 2.5 lakh to 25 lakh
नैनीताल। नैनीताल स्थित प्रसिद्ध बोट हाउस क्लब की कार्यकारिणी की आपातकालीन आम बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में इस प्रस्ताव का जोरदार विरोध हुआ कि क्लब की कार्यकारिणी के लिए तीन बार चुने गए पदाधिकारी चौथी बार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। भारी विरोध के चलते यह प्रस्ताव खारिज हो गया।
विज्ञापन

बोट हाउस क्लब के पदेन अध्यक्ष कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में कुछ सदस्यों ने कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल से बढ़ाकर दो साल करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी और इसे खारिज कर दिया गया। एक अन्य प्रस्ताव में कहा गया कि क्लब की कार्यकारिणी में तीन बार चुनाव जीतने वाले पदाधिकारियों को चौथी बार चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस प्रस्ताव का अधिकांश सदस्यों ने पुरजोर विरोध किया जिसके चलते यह प्रस्ताव भी खारिज हो गया।
विज्ञापन

सदस्यों ने क्लब की सालाना निधि ढाई लाख से बढ़ाकर पचास लाख कराने की मांग की। व्यापक चर्चा के बाद क्लब की निधि 25 लाख रुपये सालाना करने पर सहमति बनी। क्लब की कार्यकारिणी के लिए हर साल होने वाले चुनाव में भौतिक रूप से मतदान कराने के बजाए ई-वोटिंग कराने की भी मांग की गई। बताया गया कि बोट हाउस क्लब की नियमावली में ई-वोटिंग का प्रावधान नहीं है। तय किया गया कि इस संबंध में रजिस्ट्रार आफ कंपनीज (आरओसी) से राय ली जाएगी और उनकी राय के अनुसार ही ई-वोटिंग के मामले में कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में क्लब के पदेन अध्यक्ष और कमिश्नर रावत, बोट हाउस क्लब के पूर्व महासचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा, प्रबंध कमेटी सदस्य चौधरी धीर सिंह, मुकंद प्रसाद, अखिल साह, शोएब अहमद, मोहन पांडे, दिनेश चंद्र साह, वीर श्रीवास्तव, नसीम रेहान, विजय साह, जेएस सरन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed