{"_id":"606cb71c8ebc3ed3802f9d81","slug":"agra-fort-express-train-will-run-from-ramnagar-to-11-haldwani-news-hld420781659","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर से 11 से चलेगी आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर से 11 से चलेगी आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर से आगरा फोर्ट जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 11 अप्रैल से होगा। यह ट्रेन 30 जून तक संचालित होगी। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 05056 रामनगर-आगरा फोर्ट विशेष गाड़ी 11 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रामनगर से 19:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन काशीपुर से 20:25 बजे, बाजपुर से 20:43 बजे, लालकुआं से 21:47 बजे, पंतनगर से 22:05 बजे, किच्छा से 22:17 बजे, बहेड़ी से 22:35 बजे चलेगी और इज्जतनगर, बरेली सिटी होते हुए बरेली जंक्शन से 23:58 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन बदायूं से 00:40 बजे चलकर उझानी, सोरों शूकरक्षेत्र, कागसंज, सिकंदरा राव, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, अछनेरा, ईदगाह आगरा जंक्शन होते हुए आगरा फोर्ट 06.55 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित 16 कोच लगाए जाएंगे।