फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After the leave of Deepawali, the city got beaten up

दीपावली की छुट्टी के बाद शहर कूड़े से पटा

Sat, 21 Oct 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Sat, 21 Oct 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
After the leave of Deepawali, the city got beaten up
दीपावली की छुट्टी के बाद शहर कूड़े से पटा - फोटो : अमर उजाला

दीपावली की छुट्टी पड़ने के कारण नगर निगम क्षेत्र से दो दिन कूड़ा नहीं उठा। उधर, नगर निगम के कर्मचारियों ने ही शहर में कूड़ेदान के बाहर बिखरे कूड़े में आग लगा दी। इससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम के आला अधिकारी भी इस सड़क से कई बार गुजरे, लेकिन इन्होंने कोई ध्यान ही नहीं दिया। 

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री के हल्द्वानी आगमन के कारण नगर निगम के अधिकारियों ने सभी सफाई कर्मचारियों को तिकोनिया चौराहा और राजपुरा क्षेत्र में लगा दिया था। इस कारण शहर से कूड़ा नहीं उठ सका। दो दिन दीपावली की छुट्टी थी। इस कारण इन दो दिनों में कूड़ा नहीं उठ पाया। 
विज्ञापन


कूड़ा नहीं उठने के कारण रामपुर रोड एचएन इंटर कॉलेज के पास, हीरानगर, बद्रीपुरा, स्टेडियम के पास, बरेली रोड सुशीला तिवारी के पास, रोडवेज वर्कशॉप तिकोनिया चौराहे सहित शहर के कई जगह कूड़े के ढेर लग गए। कूड़ा इतना अधिक था कि यह सड़कों पर आने लगा। उधर, निगम के कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने के बजाए कूड़ेदानों में ही आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के आला अधिकारी कई बार इस जगह से गुजरे उसके बाद भी किसी ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया। कूड़े में आग लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर शुक्रवार को कई पार्षदों के हल्ला मचाने के बाद नगर निगम ने दोपहर बाद कूड़ा उठाना शुरू किया। उसके बाद भी शहर में कूड़े के ढेर लगे रहे। 


एसडीएम के आदेश हवाई
एसडीएम एपी वाजपेई ने पुलिस और जिला पंचायत को गांधी स्कूल के पास से निकलने वाले बाइपास रोड से कूड़ा न पड़ने देने के निर्देश दिए थे। उधर पुलिस से गश्त करने को भी कहा गया था। लेकिन दो दिन में इस सड़क के दोनों ओर लोगों ने कूड़ा डालकर ढेर लगा दिए हैं। किसी पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed