फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After rape, the young woman was strangled

दुष्कर्म के बाद युवती को गला दबाकर मार डाला

Tue, 25 Apr 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं Updated Tue, 25 Apr 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
After rape, the young woman was strangled
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हल्द्वानी-बरेली हाइवे पर रविवार रात दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और नग्न अवस्था में उसका शव हाइवे के पास फेंक गए। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पूरी वारदात पास के स्कूल के सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में वहां एक ऑयल टैंकर और एक युवक दिखाई दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। अनुमान है कि टैंकर में आए लोगों ने ही वारदात की है। 

हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र में हाइवे किनारे एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे सोमवार सुबह युवती का नग्न अवस्था में शव पड़ा देखे जाने सेे सनसनी फैल गई। युवती की उम्र 20 से 22 वर्ष के करीब है। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी तो सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे। साड़ी से उसका गला दबाया गया था। युवती के घुटनों में घसीटे जाने के निशान थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्कूल की बाउंड्री के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज जांची गई। इसमें युवती को 15 मिनट तक किसी का इंतजार करते देखा गया। फिर ऑयल टैंकर के पास से एक युवक के आने और स्कूल की तरफ जाते देखा गया। युवती के गले में साड़ी का फंदा डालकर घसीटकर ले जाने की फुटेज भी सामने आई है। 
विज्ञापन



लालकुआं। सीसीटीवी की फुटेज में घटनास्थल के दूसरी तरफ सड़क किनारे ऑयल टैंकर खड़ा दिखाई दे रहा है। इसके आसपास से एक युवक के आने की भी फुटेज है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे टैंकर से ही आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




-11: 06 बजे : हल्द्वानी से लालकुआं की तरफ जा रहा तेल टैंकर एवरग्रीन स्कूल के सामने सड़क की दूसरी तरफ खड़ा था।
-11:29 बजे : स्कूल के पास पेड़ों के बीच खड़ी युवती किसी का इंतजार कर रही थी। 
-11: 32 बजे : युवती दोबारा वहां दिखी। 
-11: 47 बजे : एक युवक घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दिया। 
-11: 49 बजे : युवक फिर वापस चला गया। 
-11: 51 बजे : युवक फिर घटनास्थल पर पहुंचा।  
-11 : 53 बजे : युवती को घसीटकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

कोट
सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। मौके के सीन से दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आ रही है। हत्याकांड में दो युवकों के शामिल होने की आशंका है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
डीसी ढोंडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed