फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case registered against two women in connection with a death that occurred eight months ago in haldwani

Nainital: आठ महीने बाद मां ने देखा बेटे की मौत का वीडियो, मोबाइल के रिसाइकल-बिन में मिली क्लिप; उड़े होश

Thu, 13 Feb 2025 11:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 13 Feb 2025 11:22 AM IST
सार

बनभूलपुरा के उजाला नगर में अजीम की आठ माह पहले संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। अजीम के मोबाइल फोन के रिसाइकल-बिन में मिली वीडियो क्लिप ने मौके पर दो महिलाओं की मौजूदगी में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Case registered against two women in connection with a death that occurred eight months ago in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी में बनभूलपुरा के उजाला नगर में अजीम की आठ माह पहले संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। तब मामला सामान्य रूप से आत्महत्या का माना गया था। अब अजीम के मोबाइल फोन के रिसाइकल-बिन में मिली वीडियो क्लिप ने मौके पर दो महिलाओं की मौजूदगी में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मां ने उनके खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


उजाला नगर निवासी इकबाल के बेटे अजीम की पिछले वर्ष तीन जून को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसका शव दो ऐसी महिलाओं के घर पर मिला था, जिनके अजीम से गहरे संबंध होने की चर्चा थी। घटना के समय अजीम की पत्नी व मां ने इसे लेकर कई आरोप भी लगाए थे। तब मामला आत्महत्या की बात तक केंद्रित होकर रह गया। परिवार वालों ने मान लिया था कि अजीम नशा करता था, उसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


घटना को आठ माह बीत गए और अजीम का फोन घर में पड़ा रहा। दो दिन पहले अचानक परिवार वालों ने फोन चेक किया। गैलरी में फोटो व वीडियो देखे, लेकिन कुछ सामने नहीं आया। फिर मोबाइल के रिसाइकल-बिन को टटोला तो उसमें एक वीडियो दिखा। इसमें अजीम नजर आया और थोड़ी देर बाद फंदे से लटकती हुई उसकी लाश दिखी। शव के साथ दोनों महिलाएं भी दिखीं। मां ने वीडियो देखने के बाद पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि अजीम की मां तारा बी की तहरीर पर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली दो बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के सवाल दोनों महिलाओं को घेरा
तारा बी ने तहरीर में कहा कि घटना के डेढ़ घंटे बाद जब पुलिस पहुंची तो अजीम की लाश जमीन पर रखी हुई थी और शव पर कपड़े थे। जबकि वीडियो में ऐसा नहीं है, वह फंदे से लटक रहा था। उसके सामने दोनों महिलाएं खड़ी थीं। जब शव लटका था तो जमीन पर कैसे आया? कमरे में दोनों महिलाएं मौजूद थीं तो क्या वह मरने का इंतजार कर रही थीं, तुरंत क्यों अस्पताल नहीं ले गईं। मरने के बाद पुलिस बुलाई, डेढ़ घंटे तक क्यों खामोश रहीं।

तहरीर से उठे चार सवाल
- महिलाओं ने दरवाजा कैसे खोला? जबकि वीडियो में वे अंदर ही हैं।
- कमरे की लाइट क्यों नहीं जलाई?
- लाश को कैसे जमीन पर लिटाया?
- उसे कपड़े कैसे पहनाए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed