फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   African citizen fooled the Haldwani police

अफ्रीकी नागरिक ने पुलिस को छकाया: नशे की हालत में पुलिस लाई थी कोतवाली, खुद को घिरा देख भागने लगा युवक

Fri, 11 Jul 2025 01:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 11 Jul 2025 01:27 PM IST
सार

हल्द्वानी शहर के रोडवेज के पास नशे के हालत में मिले अफ्रीकी नागरिक को पुलिस कोतवाली ले आई। बृहस्पतिवार की सुबह जब उसका नशा उतरा तो कोतवाली में खुद को पाकर वह भागने की कोशिश करने लगा। इसी भागमभाग में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से उसकी हाथापाई हो गई।

विज्ञापन
African citizen fooled the Haldwani police
हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस से हाथापाई करता सूडानी नागरिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के रोडवेज के पास नशे के हालत में मिले अफ्रीकी नागरिक को पुलिस कोतवाली ले आई। बृहस्पतिवार की सुबह जब उसका नशा उतरा तो कोतवाली में खुद को पाकर वह भागने की कोशिश करने लगा। इसी भागमभाग में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से उसकी हाथापाई हो गई। काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। उसका वीजा वैध था और वह सूडान का रहने वाला है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात हल्द्वानी बस अड्डे में एक युवक नशे की हालत में लेटा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले आई। यहां उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। रात में तो वह नशे में था, ऐसे में सबकुछ सामान्य रहा। बृहस्पतिवार सुबह जब उसका नशा उतरा तो वह भागने की कोशिश करने लगा। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान और सिपाहियों ने उसे रोकना चाहा तो वह सबसे उलझ गया। कोतवाली से भागने के चक्कर में उसने पुलिस कर्मियों को छका दिया। जवानों से हाथापाई तक कर डाली। उसकी भाषा किसी के समझ में नहीं आई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि नागरिक उत्तर पूर्वी अफ्रीका के सूडान का रहने वाला है। उसका नाम कोन है। उसका सीजा भी वैध है। नशे की हालत में था तो उसे कोतवाली लाया गया। यहां विवाद जैसी कोई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed