फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Advocate Siddharth Sah took the oath of office and secrecy as an additional judge

High court: अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की ली शपथ

Thu, 08 Jan 2026 07:46 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 08 Jan 2026 07:46 PM IST
सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, जिसके साथ ही न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 10 हो गई।

विज्ञापन
Advocate Siddharth Sah took the oath of office and secrecy as an additional judge
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में गुरुवार को अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्हें मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर ने शपथ दिलाई। सिद्धार्थ साह के शपथ ग्रहण के साथ ही उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है।इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से जारी वहवारंट पढ़कर सुनाया, जिसके तहत सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक महरा और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय सहित महाधिवक्ता एस.एन. बाबुलकर मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य स्थाई अधिवक्ता सीएस रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, बार काउंसिल सदस्य डीके शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत एमसी कांडपाल सहित कई अधिवक्तागण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश टंडन, न्यायमूर्ति बीएस वर्मा, न्यायमूर्ति शरद शर्मा, अधिवक्ता सिद्धार्थ साह के पिता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एमएल साह, वरिष्ठ पत्रकार राजीवलोचन साह और पद्मश्री अनूप साह सहित उनके परिजन, रिश्तेदार तथा पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर शुक्रवार, 9 जनवरी को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 26 दिसंबर 2024 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed