{"_id":"a0e3bfa551d47d38f1031358344b86bf","slug":"adventure-signal-corps-soldiers-on-a-mission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहसिक अभियान पर निकले सिग्नल कोर के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहसिक अभियान पर निकले सिग्नल कोर के जवान
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना की सिग्नल कोर का 105वां स्थापना दिवस और 15वां पुनर्मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सोमवार को सिग्लन कोर के जवानों का 15 सदस्यीय दल नैनीताल से साइकिल यात्रा पर मुनस्यारी रवाना हो गया। दल सात दिन में 600 किमी दुर्गम रास्तों का सफर तय करेगा।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एजेएस भल्ला और भारतीय सेना की मध्य कमान के मुख्य सिग्नल आफिसर मेजर जनरल वीजी रामाकृष्णन ने दल को हरी झंडी दिखाई। सोमवार को अभियान का आयोजन नैनीताल स्थित सेंट्रल कमांड एयर सपोर्ट सिग्नल यूनिट कैलाखान में किया गया। दल नैनीताल से होते हुए अल्मोड़ा, दीनापानी, बिनसर, बागेश्वर, चौकुड़ी, बेरीनाग से होते हुए मुनस्यारी पहुंचेगा।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान सेना के जवान दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को सेना से संबंधित जानकारी देने के साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताएंगे। साथ ही, बच्चों को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधे भी लगाए जाएंगे। मेजर जनरल वीजी रामा कृष्णण ने बताया कि 105वें स्थापना दिवस का समापन 15 फरवरी 2016 को जबलपुर (एमपी) में होगा।
विज्ञापन
अभियान दल में मेजर सुमंत कुमार शर्मा, नायब सूबेदार दिनेश कुमार यादव, लक्ष्मण कुमार यादव, प्रहलाद कुमार साहू, सचिन कुमार, शंकर पी, फ्रांसिस, कदम एसटी, बलकार सिंह, चंद्रशेखर, सुल्तान इब्रहिम, एमके यादव, सुशील कुमार, चंदन मिश्रा, पीके सिंह शामिल थे। अभियान दल में शामिल जवानों को नैनीताल निवासी राहुल जेठी ने विशेष प्रशिक्षण दिया है। इस मौके पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, सुरेश गुरूरानी, ओम प्रकाश मैद आदि मौजूद थे।