फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Admissions to LLB and LLM programs at Kumaun University and SSJ University will be based on merit.

Nainital News: कुमाऊं और एसएसजे विश्वविद्यालय में एलएलबी और एलएलएम में मेरिट से होंगे दाखिले

Sat, 03 Oct 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 03 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Admissions to LLB and LLM programs at Kumaun University and SSJ University will be based on merit.
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से संबद्ध सभी राजकीय, अशासकीय और स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा बल्कि स्नातक के अंकों की मेरिट के आधार पर सीधे दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ukentrance.samarth.edu.in पर जाकर सात से 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद 23 अक्तूबर को मेरिट सूची जारी होगी और 25 अक्तूबर से काउंसलिंग शुरू होगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2,050 रुपये व एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए 1,550 (50 पोर्टल शुल्क सहित) तय किया गया है।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रीतेश साह ने कहा जिन छात्रों ने पूर्व में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उन्हें दोबारा पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, उन्हें समर्थ पोर्टल की करेक्शन विंडो के जरिये अपने स्नातक के प्राप्तांकों का विवरण अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed