फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Admission to the list of the 37 hostels

छात्रावासों में एडमिशन को 37 की सूची जारी

Wed, 28 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Wed, 28 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Admission to the list of the 37 hostels

 कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में विभिन्न छात्रावासों में प्रवेश के लिए 37 छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी गई है। केनफील्ड छात्रावास में छात्रों को 29 अक्तूूबर जबकि छात्राओं को केपी और एसआर छात्रावासों में 31 अक्तूबर तक प्रवेश लेना जरूरी है।

विज्ञापन


अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया केनफील्ड छात्रावास में प्रवेश के लिए चौथी व अंतिम सूची जारी कर दी गई है, जिसमें स्नातक कक्षाओं के 14 तथा परास्तानक कक्षाओं के 2 छात्रों को शामिल किया गया है। इसके अलावा बालिका छात्रावासों केपी और एसआर में 21 छात्राओं को प्रवेश के लिए योग्य माना गया है।
विज्ञापन


इसके तहत बीएससी वन गणित (सामान्य वर्ग) में तीन, ओबीसी और एससी में एक-एक छात्र-छात्रा को प्रवेश दिया गया है। बीएससी प्रथम जीव विज्ञान के तहत सामान्य वर्ग में तीन, ओबीसी व एसटी में एक-एक, बीएससी प्रथम वन विज्ञान ग्रुप के तहत सामान्य वर्ग में तीन, बीकाम प्रथम में सामान्य वर्ग में पांच जबकि बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में दो तथा ओबीसी में एक छात्रा को प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो.बिष्ट के मुताबिक प्रवेश के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची परिसर के विभिन्न नोटिस बोर्ड के साथ ही संबंधित छात्रावासों में चस्पा कर दी गई हैं। निर्धारित तिथि तक प्रवेश न लेने वाले छात्र-छात्राओं को फिर प्रवेश का मौका नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed