फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Admission in nursery through RTE, 2327 seats in Haldwani

Nainital News: आरटीई से नर्सरी में भी एडमिशन, हल्द्वानी में 2327 सीटें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Admission in nursery through RTE, 2327 seats in Haldwani
हल्द्वानी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहली कक्षा के साथ अब नर्सरी में प्रवेश होंगे। नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र तीन वर्ष और कक्षा एक में प्रवेश के लिए छह वर्ष होनी चाहिए। तभी आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश मिल पाएगा।
विज्ञापन


हल्द्वानी ब्लॉक में इस बार शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत लगभग 2327 सीटें रिजर्व हैं। अब तक 670 छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र भरे जा चुके हैं। 25 मार्च तक आरटीई पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाएंगे। इसके बाद निजी विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। हल्द्वानी में नर्सरी से मान्यता प्राप्त 95 और कक्षा एक की मान्यता वाले 147 स्कूल हैं। आरटीई से चयनित विद्यार्थियों की कक्षा आठ तक की पढ़ाई की फीस, बैग, ड्रेस, जूते के पैसे शासन की ओर से दिए जाते हैं। हर वर्ष सैकड़ों छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलता है। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश के लिए लगातार आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। चयनित विद्यार्थियों को नर्सरी और कक्षा एक से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed