{"_id":"6afa12c6dba86c24b700fd66","slug":"administrative-buildings-of-kumaun-university-to-open-from-today-nainital-news-c-238-1-ntl1001-132396-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आज से खुलेंगे कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आज से खुलेंगे कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन
Mon, 16 Nov 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। दिवाली पर्व के बाद सोमवार (आज) से कुमाऊं विवि का प्रशासनिक भवन खुल जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के विश्वविद्यालय से संबंधित कार्य सुचारु हो सकेंगे। वहीं, डीएसबी परिसर शनिवार को ही खुल गया था, लेकिन अगले दिन रविवार का अवकाश होने के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। ऐसे में परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां सोमवार से प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेंगी।
परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत ने बताया कि सोमवार से विभिन्न विभागों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी शुरू होंगी। इसके लिए विभागों की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इधर, अंग्रेजी माध्यम के कई प्रतिष्ठित निजी पब्लिक स्कूलों में भी सोमवार से गतिविधियां शुरू होंगी। छात्रावास की सुविधा लेने वाले विद्यार्थी सोमवार को स्कूल पहुंचेंगे, जबकि मंगलवार से नियमित शिक्षण कार्य सुचारु हो जाएगा। संवाद