फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administration will soon take possession of government land of Damuwadhunga Haldwani

Haldwani News: दमुवाढूंगा की सरकारी जमीन पर प्रशासन जल्द लेगा कब्जा, SDM ने नौ सदस्यीय समिति गठित की

Sat, 07 Jun 2025 12:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Jun 2025 12:18 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोग प्रशासनिक दबाव और डर के माहौल में हैं। इस क्षेत्र को 2002 में मेरी माताजी स्व. इंदिरा हृदयेश ने गोद लेकर विकसित किया था। वर्तमान में यहां दो करोड़ रुपये से विकास योजनाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
Administration will soon take possession of government land of Damuwadhunga Haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोग प्रशासनिक दबाव और डर के माहौल में हैं। इस क्षेत्र को 2002 में मेरी माताजी स्व. इंदिरा हृदयेश ने गोद लेकर विकसित किया था। वर्तमान में यहां दो करोड़ रुपये से विकास योजनाएं चल रही हैं।

विज्ञापन

कहा कि वर्ष 2016 में क्षेत्र को राजस्व ग्राम के रूप में बंदोबस्त घोषित किया गया। वर्तमान सरकार इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में विफल है। अब तो बेदखल की कोशिश कर रही है। जबकि ये लोग 50-60 वर्षों से वहां रह रहे हैं। खेती कर रहे हैं। यह दमुवाढूंगा तक सीमित नहीं है। काठगोदाम के मलिन बस्ती श्रेणी ए के लोगों को भी हटाया गया। गरीब, वंचित और मेहनतकश नागरिकों को डराने-धमकाने का तुगलकी रवैया अपनाया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे हल्द्वानी शहर में ग़रीब, वंचित और मेहनतकश नागरिकों को डराने-धमकाने का तुग़लकी रवैया अपनाया जा रहा है। जो लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। हम इस अन्याय का पुरज़ोर विरोध करते हैं। यह विश्वास दिलाते हैं कि बहुत जल्द प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे को उठाया जाएगा। क्षेत्रवासियों को उनका वैधानिक हक दिलवाया जाएगा। हम दमुवाढूंगा वासियों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने भी स्पष्ट किया है कि वर्ष 2016 में दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति क्षेत्र को बंदोबस्ती राजस्व ग्राम घोषित किया जा चुका है। शासनादेश अनुसार वहां के परंपरागत निवासियों को असंक्रमणीय अधिकारों के साथ भूमिधर घोषित किया जाना था, लेकिन इसके बजाय सरकार अब उन्हीं नागरिकों की ज़मीन को अवैध कब्जा बताकर कब्जाने का प्रयास कर रही है। जो न केवल अवैधानिक है, बल्कि मानवता और न्याय के विरुद्ध भी है।



दमुवाढूंगा में खाली पड़ी सरकारी जमीन को चिन्हित कर प्रशासन के कब्जे में लेने के लिए कमेटी गठित की गई थी। कमेटी को ऐसी भूमि चिन्हित कर सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए थे। कमेटी का कार्य अंतिम चरण में है। अभी इस संबंध में कमेटी ने रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। - राहुल शाह, उपजिलाधिकारी नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed