{"_id":"62b76abd954b28585d0201bf","slug":"administration-made-full-preparations-to-deal-with-the-disaster-haldwani-news-hld467063671","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने मानसून सीजन को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले की सड़कों पर इस बार 37 जेसीबी तैनात की गई हैं। सभी तहसील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सेटेलाइट फोन दिए गए हैं। छह एसडीएम और एक नगर मजिस्ट्रेट को वायरलेस सेट दिया गया है। 15 जून से जिले के आपदा कंट्रोल रूम ने काम करना शुरू कर दिया है।
पिछले साल आई आपदा के बाद जिले के सभी कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि सड़कों को 24 घंटे खोलने के लिए 37 जेसीबी, 36 गैंग तैनात की गई हैं। दो यूनिट एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ओखलकांडा, पतलोट और ढोलीगांव को अतिसंवेदनशील घोषित करते हुए यहां बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। पहली बार छह एसडीएम और एक नगर मजिस्ट्रेट को वायरलेस सेट दिए गए हैं। सभी तहसील में एक-एक सेटेलाइट फोन दिया गया है।
नई बनी खनस्यू तहसील में एक, कोश्याकुटौली और धारी तहसील में दो-दो सेटेलाइट फोन दिए गए हैं। बेतलाघाट, मुक्तेश्वर और रामगढ़ पुलिस चौकी को भी एक-एक सेटेलाइट फोन दिया गया है। अतिसंवेदनशील तहसीलों को प्रोटेबल लाइट भी दी गई है। आपदा के लिए जरूरी सामान खरीदने के लिए पुलिस विभाग को 21 लाख रुपये, वन विभाग को पांच लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
यहां खड़ी रहेंगी जेसीबी -
हाईकोर्ट, फांसी गधेरा, मंगोली, हैड़ाखान, भवाली-नैनीताल मार्ग, सलड़ी, रानीबाग, खुटानी, पहाड़पानी, पदमपुरी, भीड़ापानी, भीमताल, ढोलीगांव ओखलकांडा, कोटाबाग, क्यारी गांव, बबाड़, पाठकोट, ज्योलीकोट, बल्दियाखान, गेठिया, भवाली, रातीघाट, हिम्मतपुर रामनगर, मौना, पटरानी, खैरना, कोटाबाग
इन फोन नंबर में दे सकते हैं जानकारी -
- राज्य आपदा कंट्रोल रूम 1070
- जिला आपदा कंट्रोल रूम 1077
- जिला आपदा कंट्रोल रूम लैंडलाइन नंबर 05942-231178, 231179, 231181