फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administration and OSD of High Court saw the land in Chausala in haldwani

Uttarakhand: जहां देखी हाईकोर्ट के लिए जमीन, वहां से गुजरता है बरसाती नाला; चीफ जस्टिस को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Thu, 07 Mar 2024 03:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 07 Mar 2024 03:29 PM IST
सार

चौसला में हाईकोर्ट के लिए देखी जा रही राजस्व की भूमि के बीच भाखड़ा नदी में मिलने वाला बरसाती नाला पड़ता है। इस कारण यहां हाईकोर्ट बनने में अड़चन आ सकती है। उधर प्रशासन, लोनिवि और हाईकोर्ट के ओएसडी ने चौसला में राजस्व की जमीन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Administration and OSD of High Court saw the land in Chausala in haldwani
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

चौसला में हाईकोर्ट के लिए देखी जा रही राजस्व की भूमि के बीच भाखड़ा नदी में मिलने वाला बरसाती नाला पड़ता है। इस कारण यहां हाईकोर्ट बनने में अड़चन आ सकती है। उधर प्रशासन, लोनिवि और हाईकोर्ट के ओएसडी ने चौसला में राजस्व की जमीन का निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट बना दी गई है। ओएसडी इस रिपोर्ट को चीफ जस्टिस के सामने रखेंगे।

गौलापार में वन भूमि का मामला फंसने के बाद हाईकोर्ट के लिए राजस्व की भूमि ढूंढी जा रही थी। चार मार्च को चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में हाईपावर कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद रहे थे। प्रशासन ने चौसला के पास राजस्व की एक 10.790 हेक्टेयर भूमि बताई थी। इस भूमि को हाईकोर्ट के लिए उपयुक्त बताया गया था। साथ ही कम पड़ने वाली जमीन आसपास की वन भूमि लेने की बात भी सामने आई थी।

विज्ञापन

चीफ जस्टिस के निर्देश पर बुधवार को प्रशासन, लोनिवि और हाईकोर्ट के ओएसडी इस जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, यहां काफी संख्या में पेड़ हैं। साथ ही इस जमीन के बीच से एक बड़ा बरसाती नाला बहता है, जो आगे जाकर भाखड़ा में मिलता है। निरीक्षण में सामने आया है कि इस नाले से भविष्य में हाईकोर्ट भवन को खतरा पैदा हो सकता है। यहां सड़क चौड़ीकरण और अन्य कार्य भी किए जाने होंगे, जिसमें वन भूमि आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: भवाली में पानी की समस्या मामले में सुनवाई, नैनीताल हाईकोर्ट ने इनसे मांगा जवाब

सूत्रों के अनुसार, टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ओएसडी को सौंप दी है। वह इस रिपोर्ट को चीफ जस्टिस के सामने रखेंगे। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

 

चौसला, पनियाली क्षेत्र में हाईकोर्ट के लिए जमीन देखी गई है। अभी जमीन फाइनल नहीं हुई हैं। हाईकोर्ट के ओएसडी भी जमीन देखने आए थे।
-पारितोष वर्मा एसडीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed