फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Addressing a public meeting at the Congress Chief Minister Harish Rawat Ramnagar.

रामनगर के विकास के लिए रणजीत को सौंपी जिम्मेदारी 

Sun, 29 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sun, 29 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Addressing a public meeting at the Congress Chief Minister Harish Rawat Ramnagar.
रामनगर में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते सीएम हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस फिर से सत्ता में आई तो 2022 तक हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार देंगे। सीएम ने विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने रामनगर से अपना गहरा नाता बताते हुए कहा कि रामनगर के विकास के लिए मैंने रणजीत सिंह रावत को जिम्मेदारी दी है। 

विज्ञापन


सीएम रावत रविवार को यहां रामनगर प्रत्याशी रणजीत सिंह रावत के समर्थन में एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। महिलाओं से जुड़ी योजनाओं सहित अपने कार्यकाल की अन्य योजनाओं के बारे में बताते हुए सीएम ने हर वर्ग के दिल को छूने की कोशिश की। सीएम ने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


प्रत्याशी रणजीत सिंह रावत ने भी रामनगर के विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट कर खुद को विजयी बनाने की अपील की। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सीएम हरीश रावत और पार्टी प्रत्याशी रणजीत रावत का बड़ी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न पार्टियों को छोड़ कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जनसभा को ममता जोशी, मो. अकरम, भगीरथलाल चौधरी, पुष्कर दुर्गापाल, हेम भट्ट, ताईफ खान, अतुल अग्रवाल, आशा बिष्ट, दिप्ती भारद्वाज, शिवराज, सरस्वती आजाद आदि ने भी संबोधित किया।  

जनसभा में हरीश रावत ने अपने तरकश से भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर खूब तीर छोड़े। भीड़ को देख गदगद हुए सीएम ने कहा कि बहुएं जेठ का नाम नहीं लेतीं इसलिए मैं प्रधानमंत्री का नाम नहीं लूंगा। प्रधानमंत्री पर चुटकी लेते हुए सीएम रावत ने कहा कि दिल्ली के दाढ़ी वाले बाबा ने बहुत परेशान किया है।

दाढ़ी वाले बाबा ने मेरे घर में घुसकर डाका डालकर, मेरे विधायकों को खरीदकर, मेरी सरकार गिराकर राष्ट्रपति शासन लगाने के साथ ही तीन माह तक राज्य के बजट पर रोक लगाकर मुझे मिटाने की कोशिश की। लेकिन, जनता के आशीर्वाद से हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट ने मेरी सरकार को बहाल करके भगवान गणेश की तरह मेरी कटी गर्दन को जोड़ने का काम किया।

सीएम ने कहा कि मैं अभी आउट नहीं हुआ हूं, अभी मेरी बैटिंग बाकी है। उन्होंने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालकर न्याय और भाजपा को जवाब देने की अपील की। सीएम अपील की कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाएं, ताकि राज्य की दशा और दिशा को बदलने का काम कर सकूं। 

कालाढूंगी (नैनीताल)। सीएम हरीश रावत ने कहा कि राज्य में अधूरे पडे़ विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है तो कांग्रेस के हाथों को एक बार फिर से मजबूत करना होगा। राज्य की बागडोर नौजवानों के हाथों में सौंपनी होगी। सीएम रावत रविवार को कोटाबाग में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रयास से आज उत्तराखंड राज्य देश के उन छह प्रदेशों में शामिल है, जो तेजी से तरक्की कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को पूर्ण बहुमत से विधानसभा भेजने की अपील की। पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि उन्होंने बिना पद में रहे कालाढूंगी क्षेत्र में एक करोड़ 20 लाख के विकास कार्य पिछले 5 वर्षों में किए हैं, जबकि क्षेत्रीय विधायक का विकास से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्रीय विधायक विकास कार्यों में थोड़ी भी रुचि दिखाते तो इस विधानसभा की तस्वीर ही अलग होती। जोशी ने कहा कि क्षेत्र में कही भी टेंट लगा हो, विधायक वहां जाकर बैठ जाते हैं, इसलिए उनकी क्षेत्र में टेंट वाले विधायक के रूप में पहचान बनी हुई है। वहीं, जनसभा के दौरान भूपेंद्र सिंह भाईजी भीड़ में खड़े थे। सीएम की नजर जैसे ही उन पर पड़ी, उन्होंने भाईजी को मंच पर बुला लिया। 


जनसभा के दौरान कुमाऊं केसरी के रूप में पहचान रखने वाले खुशीराम के पोते हरीश चंद्र आर्य को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। आर्य ने कहा कि हरीश रावत सरकार ही प्रदेश का विकास कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed