{"_id":"6565dab445e21df3bc045052","slug":"additional-commissioner-of-state-tax-department-and-his-wife-became-victims-of-road-accident-in-rudrapur-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सड़क हादसे का शिकार हुए राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त और उनकी पत्नी, दोनों घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सड़क हादसे का शिकार हुए राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त और उनकी पत्नी, दोनों घायल, अस्पताल में भर्ती
Tue, 28 Nov 2023 05:49 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 28 Nov 2023 05:49 PM IST
सार
मंगलवार दोपहर राज्य कर विभाग कुमाऊं जोन के अपर आयुक्त अपनी पत्नी के साथ देहरादून से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार नैनीताल हाईवे स्थित अटारिया मोड पर पहुंची तो अचानक सामने से आ रही पिकअप पर कार टकरा गई। घादसे में वह घायल हुए हैं।
विज्ञापन
car accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून से रुद्रपुर आ रहे राज्य कर विभाग कुमाऊं जोन के अपर आयुक्त राकेश लाल वर्मा की कार पिकअप से भिड़ गई। हादसे में वह घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी चोटिल हुई है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर राज्य कर विभाग कुमाऊं जोन के अपर आयुक्त राकेश लाल वर्मा अपनी पत्नी के साथ इनोवा कार संख्या यूके 07 टीवी 5811 से देहरादून से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार नैनीताल हाईवे स्थित अटारिया मोड पर पहुंची तो अचानक सामने से आ रही पिकअप पर कार टकरा गई। हादसे में अपर आयुक्त घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी के हाथ में मोच आई है।
विज्ञापन
सीपीयू ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया और दोनों वाहनों को सड़क से हटा दिया है। सूचना मिलने पर राज्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे में राकेश लाल वर्मा का कंधा फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन