फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Actor Sanjay Mishra reached the valleys of the mountains

Nainital News: पहाड़ों की वादियों में पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Actor Sanjay Mishra reached the valleys of the mountains
भवाली (नैनीताल)। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा ने रविवार को भीमताल-भवाली क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वह भवाली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में रुके। उनके आगमन की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रेस्टोरेंट में संजय मिश्रा ने स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का शांत वातावरण और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती उन्हें हमेशा आकर्षित करती है। अभिनेता ने भीमताल, भवाली और रामगढ़ की वादियों की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ों में उन्हें अलग तरह की शांति महसूस होती है। संजय मिश्रा अपने सहज स्वभाव और सादगी के लिए भी लोगों के बीच खास पहचान रखते हैं। यही कारण रहा कि उनके पहुंचने पर प्रशंसकों में खास उत्साह दिखाई दिया। रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से अभिनेता का स्वागत किया गया। प्रबंधक आदित्य वोहरा ने कहा कि संजय मिश्रा का उनके प्रतिष्ठान में आना पूरे स्टाफ के लिए यादगार अनुभव रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed