{"_id":"65c153ed9dbdb7a4090389f5","slug":"action-will-be-taken-against-those-sailing-without-life-jackets-nainital-news-c-238-1-shld1020-102810-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिना लाइफ जैकेट नौकायन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिना लाइफ जैकेट नौकायन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Tue, 06 Feb 2024 03:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका की सख्ती का कोई असर देखने को नहीं मिला है। नौका चालक अब भी सैलानियों को बगैर लाइफ जैकेट पहनाए नौकायन करा रहे हैं। यही नहीं कई सैलानी तो झील के बीचों बीच नाव में खड़े होकर फोटोशूट तक करा रहे हैं। ऐसे में यदि झील में कोई हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा यह सवाल बना हुआ है।
नगर पालिका ने दो दिन पहले ही बगैर लाइफ जैकेट नौकायन करा रहे नौका चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की थी और साथ ही बगैर लाइफ जैकेट किसी को भी नौकायन न कराने की चेतावनी भी दी थी। सोमवार को पालिका की यह सख्ती बेअसर नजर आई। अमर उजाला की टीम ने सोमवार को झील में हो रहे नौकायन का जायजा लिया तो कई सैलानी पैडल बोट में बगैर लाइफ जैकेट पहने और मस्ती करते हुए नौकायन करते नजर आए। इस दौरान न तो किसी ने ऐसे पर्यटकों को टोका और न ही पालिका की टीम की ओर से कोई कार्रवाई की गई।
इस संबंध में पूछे जाने पर ईओ राहुल आनंद ने बताया कि दो दिन पहले ही बगैर लाइफ जैकेट पहने नौकायन कराते नाव चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि अब बिना लाइफ जैकेट नौकायन करने वाले पर्यटकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।