{"_id":"66bfeb4b0f2f59039907b07a","slug":"action-will-be-taken-against-the-personnel-who-participate-in-the-protest-by-marking-their-attendance-kapoor-haldwani-news-c-8-1-hld1029-409443-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्थिति दर्ज कर प्रदर्शन में शामिल होने वाले कार्मिकों पर होगी कार्रवाई : कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्थिति दर्ज कर प्रदर्शन में शामिल होने वाले कार्मिकों पर होगी कार्रवाई : कपूर
Sat, 17 Aug 2024 05:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहारी सीजन में अनिवार्य रूप से तैनाती स्थल पर रहना सुनिश्चित करें और किसी भी स्थिति में तैनाती स्थल छोड़कर न जाएं। कहा कि त्योहारी सीजन में यदि कोई कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
महाप्रबंधक (तकनीकी) कपूर ने इस संबंध में सभी मंडलीय प्रबंधक (संचालन-तकनीकी), डिपो सहायक महाप्रबंधक और सहायक महाप्रबंधकों को पत्र भेजे हैं। पत्र में कहा गया है कि विभिन्न मांगों को लेकर उत्तरांचल कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि निगम के बस स्टेशनों के आसपास अवैध रूप से वाहन खड़े होने से निगम को कम यात्री मिल रहे हैं और निगम को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है।
पत्र में कहा गया है कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी है। त्योहारी सीजन में निगम के बस स्टेशनों पर अधिक यात्री होंगे। लिहाजा सभी डिपो में कार्मिकों और अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था हो सके। यदि कोई बस कार्यशाला-क्रू के कारण स्थगित होती है अथवा कोई कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति लगाकर धरना-प्रदर्शन में शामिल हो तो उसके के खिलाफ कार्रवाई की जाए। माई सिटी रिपोर्टर