फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accused of threatening an elderly person for demanding fare

Nainital News: किराया मांगने पर बुजुर्ग को धमकी देने का आरोप

Thu, 18 Apr 2024 05:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 18 Apr 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening an elderly person for demanding fare
नैनीताल। तल्लीताल हरिनगर निवासी एक बुजुर्ग को मल्लीताल मेट्रोपोल के अतिक्रमण क्षेत्र से हटाए गए दंपती को अपने घर में आश्रय देना भारी पड़ा। आरोप है कि दंपती ने बुजुर्ग को कई महीने से किराया नहीं दिया। वहीं उनसे 50 हजार की रकम भी उधार ले ली। रकम व किराया मांगने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। बुजुर्ग की शिकायत पर तल्लीताल पुलिस ने दंपती के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर उसे मकान खाली करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


हरीनगर निवासी नरोत्तम जोशी ने कहा है कि उन्होंने मेट्रोपोल कंपाउंड में अतिक्रमण टूटने के बाद बेघर दंपती को पांच हजार रुपये महीने पर किराये पर रखा था। कुछ समय बाद दंपती ने भवन के पीछे की ओर दुकान खोलने के लिए उनसे 50 हजार रुपये उधार लिया। अब न उधार की रकम दे रहे और न ही किराया। रकम व किराया मांगने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत पर किरायेदार अनुज अग्रवाल के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। उसे किराया व उधार ली गई रकम वापस कर भवन खाली कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed