{"_id":"5f78e44e8ebc3e9ba43bff13","slug":"accused-of-raping-a-girl-arrested-in-rampur-haldwani-news-hld3992037142","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी रामपुर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी रामपुर से गिरफ्तार
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी निजाम रामपुर से पकड़ा गया बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। बनभूलपुरा की एक युवती से शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के माटखेड़ा रोड वार्ड नंबर 23 बिलासपुर निवासी निजाम अपनी रिश्तेदारी में बनभूलपुरा आता जाता रहता था। उसके एक रिश्तेदार की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। एक भाई दिव्यांग है। आरोप लगाया कि 20 अगस्त 2018 को निजाम उसके घर आया। इस बीच उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसे घुमाने के बहाने नैनीताल लेकर गया।
नैनीताल में भी उसने मना करने पर होटल में दुष्कर्म किया। फोन पर लॉकडाउन के दौरान बातचीत हुई तो कहा कि उसे अभी निकाह के लिए गवाह नहीं मिल रहे हैं। आखिर में उसने निकाह के लिए ही मना कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर बनभूलपुरा पुुलिस ने निजाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने निजाम को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा। युवती का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किया गया है। महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक के नेतृत्व में पुलिस की टीम जल्द ही उसका कलमबंद बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराने ले जाएगी।