फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   accident

रिंगोड़ा में पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
accident
मृतक धीरज (फाइल फोटो) - फोटो : KALADUNGI
रामनगर में पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार देर रात हुई घटना, दो युवक घायल
- ढिकुली में ढोल बजाकर बाइक से लौट रहे थे तीनों
रामनगर/कालाढूंगी। रामनगर के रिंगौड़ा में आंधी के दौरान पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वे ढिकुली रिजॉर्ट में शादी समारोह में ढोल बजाकर लौट रहे थे।
बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे रिंगौड़ा के खिचड़ी नाले के पास तेज आंधी से एक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार धीरज पुत्र प्रेम प्रकाश, शुभम पुत्र विक्कू, दान सिंह उर्फ नीरज निवासीगण कालाढूंगी घायल हो गए। घायलों को रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान धीरज की मौत हो गई जबकि शुभम गंभीर रूप घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं दान सिंह उर्फ नीरज मामूली रूप से घायल था जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। धीरज नगर पंचायत में सफाई कर्मी (पर्यावरण मित्र) के पद पर कार्यरत था। उसका डेढ़ वर्ष का एक बेटा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर, एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत हुई मृत्यु पर चार लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान है। इस मामले की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन

शादी में ढोल बजाते थे तीनों युवक
रामनगर। अस्पताल में घायल शुभम ने बताया कि वे शादी समारोह में ढोल बजाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह ढिकुली के रिजॉर्ट में ढोल बजाने गए थे। तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। बाइक धीरज चला रहा था और वे पीछे बैठे थे। आंधी से बाइक चलाने में परेशानी हो रही थी। रात काफी होने व जंगल का रास्ता होने की वजह से वे चलते रहे, लेकिन रिंगोड़ा खिचड़ी नाले के पास अचानक एक पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या 13आरएनआर02पी - रामनगर के रिंगौड़ा में आंधी तूफान से गिरा वह पेड़, जिससे युवक की हुई मौत।
फोटो संख्या 13आरएनआर03पी - रामनगर के रिंगौड़ा में सड़क किनारे खड़ी बाइक।
फोटो संख्या 13आरएनआर04पी - रामनगर के अस्पताल में घायल से पूछताछ करते राजस्व उपनिरीक्षक ताराचंद्र घिल्डियाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed