{"_id":"69e8cbabec28e798a50951c0","slug":"accident-on-bhawali-almora-highway-bus-carrying-pilgrims-to-haldwani-crashes-into-parapet-near-dopakhi-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर हादसा: दोपाखी के पास पैराफिट से टकराई हल्द्वानी आ रही सौलियों से भरी बस, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर हादसा: दोपाखी के पास पैराफिट से टकराई हल्द्वानी आ रही सौलियों से भरी बस, मची चीख पुकार
Wed, 22 Apr 2026 06:57 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी(नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी(नैनीताल)
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:57 PM IST
सार
यात्री अल्मोड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अल्मोड़ा हाईवे पर बस हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
पैराफिट से टकराई बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपाखी के पास बुधवार की शाम हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही सैलानियों भरी केमू की बस अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई। बस में सवार 30 सैलानियों में से 14 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन
Dehradun-Delhi Expressway: मोहंड में बनी एलिवेटेड रोड पर बंद नहीं होगा दोपहिया वाहनों का संचालन
विज्ञापन
सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। साथ ही अन्य का सीएचसी में उपचार चल रहा है। बस में सवार सभी यात्री अल्मोड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसमें राजस्थान, कोलकाता और पंजाब के सैलानी शामिल हैं।
विज्ञापन