फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Delhi Expressway Two-wheelers Will Not Be Banned on Elevated Road at Mohand

Dehradun-Delhi Expressway: मोहंड में बनी एलिवेटेड रोड पर बंद नहीं होगा दोपहिया वाहनों का संचालन

Wed, 22 Apr 2026 05:23 PM IST
Alka Tyagi वत्सल गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
वत्सल गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 22 Apr 2026 05:23 PM IST
सार

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद से इस पर दो पहिया वाहनों का संचालन बंद होने की चर्चा है। इस बीच एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर हिस्से में दो पहिया और तीन पहिया वाहन बंद बने का दावा भी किया गया है।

विज्ञापन
Dehradun Delhi Expressway Two-wheelers Will Not Be Banned on Elevated Road at Mohand
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहंड में बनी एलिवेटेड रोड पर दोपहिया वाहन बंद नहीं होंगे। एक्सप्रेसवे पर कई जगह दो पहिया वाहनों का संचालन बंद होने का दावा किया गया है। ऐसे में एनएचएआई ने स्थिति साफ की है कि एलिवेटेड रोड पर किसी भी स्थिति में दो पहिया वाहनों का प्रवेश बंद नहीं होगा।

विज्ञापन


बता दें कि मोहंड में लिवेटेड रोड पर कोई विकल्प ही नहीं है। लोकार्पण के बाद से इस पर दो पहिया वाहनों का संचालन बंद होने की चर्चा है। इस बीच एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर हिस्से में दो पहिया और तीन पहिया वाहन बंद बने का दावा भी किया गया है। इसके लिए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली के हिस्से में भी दो पहिया वाहनों का प्रवेश एक्सप्रेसवे पर बंद रहेगा। ऐसे में एक्सप्रेसवे के सबसे महत्वपूर्ण एलिवेटेड कॉरिडोर पर दो पहिया वाहनों का संचालन बंद नहीं होगा। मोहंड में बना कॉरिडोर सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: इस महीने राज्य में दस बार आ चुका भूकंप, तीन जिलों में डाेली धरती, वैज्ञानिकों बोले-सजगता जरूरी

एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर दो पहिया या किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद नहीं रहेगा। एक्सप्रेसवे पर मोहंड में बनी 12 किमी की एलिवेटेड रोड पर 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दो पहिया वाहन फर्राटा भरेंगे। इसके लिए एलिवेटेड रोड पर सूचना चिह्न भी लगाए गए हैं। यदि एक्सप्रेसवे पर पूरी तरह से दो पहिया वाहनों का प्रवेश बंद होता है तो ऐसे में एलिवेटेड रोड पर वाहनों का संचालन बंद नहीं होगा।

मोहंड में ही होती थी सबसे ज्यादा परेशानी
दरअसल, दिल्ली और देहरादून के सफर के बीच वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी एक समय में मोहंड में ही होती थी। मोहंड के मार्ग में अधिकतर हर समय जाम रहता था। इससे कुछ देर का सफर तय करने में भी कई घंटे लगते थे। एलिवेटेड कॉरीडोर के बनने से अब ये समस्या भी खत्म हुई है। ऐसे में एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहनों का संचालन बंद होने की स्थिति में लोगों में मोहंड मार्ग भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed