{"_id":"67ba35126e1f7f4ab5090d4f","slug":"abhay-gupta-became-president-praveen-sah-became-general-secretary-nainital-news-c-238-1-shld1020-112114-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अभय गुप्ता अध्यक्ष, प्रवीण साह महामंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अभय गुप्ता अध्यक्ष, प्रवीण साह महामंत्री बने
Sun, 23 Feb 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के त्रैवार्षिक सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन कर अभय गुप्ता अध्यक्ष, प्रवीण साह महामंत्री बनाए गए। इसके अलावा सुदर्शन बिष्ट, मुकेश पंत, राजेश पांडे, निर्मल जोशी को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया। दया मेहता, सुरेश शुक्ला, अजय बिष्ट, जय प्रकाश सुयाल, गौरव तिवारी, अनुराग रावत, मयंक मेलकानी, रवि तेवतिया, मोहित मिश्रा, विजय गुप्ता औरक चेतन पुरोहित को सहायक महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रजत साह को सौंपी गई।
शनिवार को नैनीताल के शारदा संघ सभागार में आयोजित सम्मेलन में एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण साह ने त्रैवार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष रजत साह ने आय-व्यय का विवरण रखा। सम्मेलन में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आए एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने नैनीताल बैंक की शाखाओं में आ रही समस्याएं उठाईं। कर्मचारियों ने लिपिकीय संवर्ग में पर्याप्त भर्ती करने, बैंक की प्रत्येक शाखा में पर्याप्त स्टाफ मुहैया कराने, दैनिक वेतन भोगियों उचित मानदेय देने की मांग की। नव निर्वाचित अध्यक्ष अभय गुप्ता व महामंत्री प्रवीण साह ने सभी सदस्यों आश्वस्त किया कि नैनीताल बैंक प्रबंधन को जल्द ही समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया जाएगी।