{"_id":"69fe0a530e25c9a76102f6e4","slug":"aayukt-ne-gannon-aur-adhoore-kaaryon-kee-laagat-riport-haldwani-news-c-8-1-hld1029-764374-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आयुक्त ने गड्ढों और अधूरे कार्यों की मांगी रिपोर्ट\n\nयूयूएसडीए के कार्यों के चलते विभिन्न स्थानों पर बने गड्ढों पर रावत सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आयुक्त ने गड्ढों और अधूरे कार्यों की मांगी रिपोर्ट यूयूएसडीए के कार्यों के चलते विभिन्न स्थानों पर बने गड्ढों पर रावत सख्त
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में यूयूएसडीए द्वारा कराए जा रहे कार्यों के चलते विभिन्न स्थानों पर बने गड्ढों एवं आमजन को हो रही परेशानियों को आयुक्त दीपक रावत ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर हुए गड्ढों और आधे अधूरे कार्यों पर उस के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।
आयुक्त ने सचिव जिला विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त, उपजिलाधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए है कि शहर के ऐसे सभी स्थानों का निरीक्षण किया जाए, जहां यूयूएसडीए के कार्यों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं अथवा गड्ढे बने हुए हैं।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि संबंधित स्थलों की शत-प्रतिशत फोटोग्राफी कर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जहां कार्य अधूरे हैं या आमजन को आवाजाही में दिक्कत हो रही है, वहां त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
आयुक्त ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क खोदने के बाद पुनर्स्थापना कार्य समय पर पूर्ण कराया जाए तथा सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर गंभीर लापरवाही अथवा कार्यों में अनियमितता पाई जाए, उसकी स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। आयुक्त स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे।