{"_id":"68eeb92e772e9f4aa20aa050","slug":"a-teenager-who-came-to-get-treatment-for-stomach-ache-turned-out-to-be-pregnant-nainital-news-c-238-1-shld1020-119370-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पेट दर्द का उपचार कराने पहुंची किशोरी निकली गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पेट दर्द का उपचार कराने पहुंची किशोरी निकली गर्भवती
Wed, 15 Oct 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची 16 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का पता चलने से परिजनों में खलबली मच गई। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को भवाली कोतवाली क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी के पेट में दर्द हुआ। इस पर किशोरी अपनी मां के साथ बीडी पांडे अस्पताल पहुंची। पेट में दर्द के कारण का पता लगाने के लिए डाॅक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लिखा। अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट में किशोरी एक महीने की गर्भवती निकली। किशोरी के गर्भवती होने की खबर से परिजन सदमे में हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने किशोरी व मां से इस संबंध में पूछताछ की। एसपी अपराध डॉ.जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले में पूछताछ के बाद भवाली कोतवाली में मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।