फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A teenager celebrating his birthday party at Bhujiaghat was swept away in the stream

हल्द्वानी: भुजियाघाट में बर्थडे पार्टी मना रहा किशोर गधेरे में बहा, दोस्तों के साथ गया था; नहाते समय हुआ हादसा

Sat, 05 Sep 2026 09:37 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 05 Sep 2026 09:37 PM IST
सार

हल्द्वानी के टीपीनगर निवासी 17 वर्षीय आदित्य शनिवार को भुजियाघाट में बर्थडे पार्टी मनाने गया था, जहां वह एक गधेरे में बह गया। करीब सात घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। देर शाम तक बचाव दल उसकी तलाश करता रहा।

विज्ञापन
A teenager celebrating his birthday party at Bhujiaghat was swept away in the stream
भुजियाघाट में बर्थडे पार्टी मना रहा किशोर गधेरे में बहा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क

विस्तार

हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड स्थित टीपीनगर निवासी 17 वर्षीय आदित्य भुजियाघाट के एक गधेरे में बह गया। वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शनिवार को बर्थडे पार्टी मनाने के लिए भुजियाघाट गया था। करीब सात घंटे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। देर शाम तक बचाव दल तलाश करते रहे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आदित्य का शनिवार को 17वां जन्मदिन था। वह दोस्तों और रिश्तेदारों समेत करीब सात लोगों के साथ भुजियाघाट पहुंचा और यहां पार्टी शुरू की। कुछ देर बाद वह पास के ही गधेरे में नहाने के लिए उतर गया। तभी तेज बहाव के साथ पानी बढ़ता चला गया। उसके साथियों ने बाहर आने के लिए कहा लेकिन आदित्य गधेरे के बीच में था और पानी तेजी से उसकी तरफ बढ़ते हुए बहा ले गया।

विज्ञापन

दोस्तों की सूचना पर पुलिस और परिवार वाले पहुंचे। तुरंत एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम सक्रिये हुई और तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मनमानी बन रही जान की दुश्मन
भारी बारिश और मौसम विभाग का अलर्ट होने के बावजूद लोग जान की बाजी लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नतीजतन हादसों का शिकार होना पड़ रहा है। बीते दिनों पुलिस ने सख्त निर्देश जारी किए थे। साथ ही गौला नदी और उसके आसपास के संवेदनशील स्थानों पर जाने से रोक लगाई थी। यहां तक कि लोगों के पहुंचने पर कार्रवाई की बात भी कही। इसके बावजूद लोग मनमानी कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी खामोशी से बैठी है।

किशोर की तलाश में बचाव दल जुटे हुए हैं। शनिवार को अंधेरा होने तक सर्च अभियान चलाया गया था। रविवार को फिर से तलाश शुरू की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाई गई है। लगातार निगरानी भी रखी जा रही है। -अमित कुमार सैनी, सीओ हल्द्वानी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed