{"_id":"5dfbe09c8ebc3e87fa54e081","slug":"a-taxi-met-with-an-accident-when-it-get-stike-with-a-tree-one-dead-five-got-injured-bhimtal-news-hld366224921","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से टकराई टैक्सी, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से टकराई टैक्सी, एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
हादसे में मृतक राजेश मेहता का फाइल फोटों।
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रहा टैक्सी वाहन बृहस्पतिवार शाम 5.30 बजे अल्मोड़ा एनएच पर नावली के पास पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में टैक्सी में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच घायल हो गए। सभी को सीएचसी गरमपानी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया।
बनकोट भाटी जिला पिथौरागढ़ निवासी राजेश मेहता (27) पुत्र कृपाल सिंह, नीरज सिंह मेहता (19) पुत्र रमेश सिंह मेहता, पवन मेहता (29) पुत्र केशर सिंह मेहता, कमल सिंह (27) पुत्र तेज सिंह मेहता और नरेंद्र सिंह मेहता (31) पुत्र स्व. दीवान सिंह मेहता कुछ दिन पहले ही अपने गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। ये सभी भोपाल मध्य प्रदेश में नौकरी करते हैं। छुट्टी खत्म होने पर ये सभी बृहस्पतिवार को टैक्सी वाहन (यूके 04 टीए-7661) से लौट रहे थे। वाहन सूरज कुमार सिंह (32) पुत्र बहादुर सिंह मेहता निवासी बनकोट भाटी जिला पिथौरागढ़ चला रहा था।
जैसे ही टैक्सी वाहन नावली के पास पहुंचा तो अल्मोड़ा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन से बचाने के प्रयास में इनका वाहन असंतुलित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। सूचना मिलते ही स्थानीय राहगीरों की मदद से सभी घायलाें को निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी लाया गया, जहां गंभीर रूप घायल राजेश मेहता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शेष घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद 108 एंबुलेंस से एसटीएच रेफर कर दिया। वहीं, सूचना पर भवाली पुलिस के एसआई मनवर सिंह और खैरना पुलिस के एएसआई अमित कुमार ने अस्पताल पहुंचे और घटना की सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
एसआई मनवर सिंह बताया कि राजेश मेहता के शव का पंचनामा भरकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा। बता दें कि राजेश मेहता तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि पांच घायल रात लगभग नौ बजे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। सभी की हालत स्थिर है और जांचें की जा रही हैं।