{"_id":"601472f38ebc3e32f455db59","slug":"a-shopping-complex-in-haldwani-and-parking-will-be-built-in-nainital-haldwani-news-hld412920898","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नैनीताल में बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नैनीताल में बनेगी पार्किंग
विज्ञापन
हल्द्वानी काठगोदाम सर्किट हाउस में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष बेला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। आय का जरिया बढ़ाने के लिए जिला पंचायत अब नए निर्माण कार्यों की योजना बना रहा है। हल्द्वानी के काठगोदाम में खेड़ा गांव में सीआरपीएफ यूनिट के पास खाली पड़ी करीब चार बीघा जमीन पर कार्यालय, बैंक्वेट हॉल और शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। नैनीताल में जाम की समस्या से निपटने के लिए तल्लीताल में जिला पंचायत कार्यालय के पास खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग और होटल बनाया जाएगा। दो से तीन साल में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। दोनों जगह करीब 10-10 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।
सर्किट हाउस में शुक्रवार को हुई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में इसकी डीपीआर शासन को भेजे जाने का प्रस्ताव पास किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर मुख्य अधिकारी पीएस बिष्ट ने कहा कि जिला पंचायत को अपनी आय का जरिया बढ़ाने के लिए नए निर्माण करने होंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत की परिसंपत्तियां जो लीज अथवा किराये पर दी गई है उनका अनुबंधानुसार नवीनीकरण किया जाएगा। हाट बाजार भी लगाए जाएंगे। सदस्यों ने अधिक सोलर लाइट दिए जाने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने बजूनियाहल्दू में पेयजल योजना बनाने की बात कही। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों को धरातल में लाने में अधिकारियों की अहम भूमिका है। वे जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाते हुए विकास कार्यों को गति दें।
खराब सड़कों पर फूटा गुस्सा
हल्द्वानी। जिला पंचायत की बैठक में पंचायत सदस्यों ने सड़कों के मुद्दे अधिक उठाए। खराब सड़कों को लेकर लोनिवि पर गुस्सा भी देखा गया। जिला पंचायत सदस्य चिल्किया नरेंद्र चौहान ने क्षेत्र की सड़कों की हालत सही करने की मांग रखी। गीता बिष्ट ने हल्द्वानी-नैनीताल एनएच, भवाली-रामगढ़ सड़क पर दो-तीन महीने पहले हुए डामरीकरण के क्षतिग्रस्त होेने शिकायत की। लेखा भट्ट ने कहा कि बल्दियाखान-पटुवाडांगर सड़क मार्ग में अक्तूबर-नवंबर में डामरीकरण हुआ था जो तीन महीने में ही उखड़ गया है। ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैड़ा ने खनस्यू सड़क की स्थित खराब होने और सड़क की दीवारें टूटने की बात रखी।
विज्ञापन
इन्होंने भी रखी अपनी बात
-जिला पचांयत सदस्य अनिल चनौतिया ने रानीबाग पुल बनाने की गति धीमी का मामला उठाया।
-जिला पचांयत सदस्य निवेदिता जोशी ने गौलापार क्षेत्र में दो वर्षो में लोनिवि के कामों की सूची। भदयूनी गांव को जोड़ने के लिए दो किमी सड़क मार्ग की मांग रखी।