{"_id":"68507627adac4763ce05214b","slug":"a-rat-entered-the-power-house-and-blew-out-the-light-haldwani-news-c-337-1-hld1039-122793-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिजलीघर में घुसे चूहे ने उड़ा दी बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिजलीघर में घुसे चूहे ने उड़ा दी बत्ती
विज्ञापन
हल्द्वानी। कठघरिया बिजलीघर के फीडर के ब्रेकर में सोमवार को एक चूहा घुस गया। इससे ब्लास्ट के साथ बिजली गुल हो गई। इस कारण करीब पांच हजार से अधिक की आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल की टीम को बिजली बहाल करने में तीन घंटे लग गए।
विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे कठघरिया बिजलीघर में तेज धमाके के साथ बिजली गुल हो गई। जांच करने पर पता चला कि चूहे के उपकरण में चले जाने से बत्ती गई है। इस दौरान बिजलीघर से जुड़े कठघरिया, फतेहपुर, बेल बसानी आदि क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित रहे। सुबह 10 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।