फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A playground will be built in Bhawali

Nainital News: भवाली में बनेगा खेल मैदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A playground will be built in Bhawali
भवाली (नैनीताल)। युवा एकता मंच के प्रयासों से भवाली में खेल मैदान बनने की उम्मीद जग गई है। खेल मैदान के निर्माण के लिए निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड ने नैनीताल जिला युवा कल्याण अधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके लिए भवाली और आसपास के इलाके में खेल मैदान के लिए भूमि की चयन प्रक्रिया का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

युवा एकता मंच के संस्थापक पवन रावत ने बताया कि शासन ने भूमि का चयन कर खेल मैदान का निर्माण करने के लिए कहा है। कहा कि मैदान निर्माण के लिए जिला स्तर पर गठित स्थल चयन समिति की संस्तुति सहित विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है। साथ ही भूमि की लंबाई, चौड़ाई, भू-प्राकृतिक उपयुक्तता और निर्माण मानकों के अनुसार परीक्षण किया जाएगा। कहा कि खेल मैदान मिलने से युवाओं को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed