{"_id":"6ae796bb96a845edc1057b88","slug":"a-mens-restroom-will-also-be-built-on-mall-road-nainital-news-c-238-1-ntl1003-132071-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मॉल रोड पर पुरुष शौचालय भी बनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मॉल रोड पर पुरुष शौचालय भी बनाया जाएगा
Mon, 02 Nov 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर की मॉल रोड पर नानक होटल के पास महिलाओं की सुविधा के लिए बने पिंक शौचालय के पास ही पुरुष शौचालय भी बनाया जाएगा। पालिका सभासद पूरन सिंह बिष्ट ने बताया कि पुरुषों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी हो रही थी। नाव चालक समेत क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए उन्होंने इस प्रस्ताव को पालिका के समक्ष रखा। पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल के आदेश पर पालिका अभियंता ने नापजोख की। सभासद का कहना है कि जन समस्या को देखते हुए शीघ्र यहां पुरुष शौचालय बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन