{"_id":"696aab0b93bc61e36505e24e","slug":"a-line-of-dump-trucks-formed-at-the-trikonia-intersection-and-the-drivers-chanted-slogans-haldwani-news-c-8-1-hld1044-705943-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तिकोनिया चौराहे पर लग गई डंपरों की लाइन, चालकों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तिकोनिया चौराहे पर लग गई डंपरों की लाइन, चालकों ने की नारेबाजी
Sat, 17 Jan 2026 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजपुरा गेट स्थित रेलवे फाटक पर शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब डंपराें की लाइन लग गई। दो ट्रेनों के एक के बाद एक गुजरने की वजह से यह स्थिति आई। शहर में सुबह नौ बजे के बाद नो एंट्री है। ऐसे में जब फाटक खुला तो पुलिस ने वाहनों को मुख्य मार्ग पर आने से रोक दिया। इस पर डंपर चालकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि इसमें उनका कोई दोष नहीं है। बाद में उन वाहनाें को एक-एक करके निकाला गया।
हल्द्वानी-काठगोदाम के बीच राजपुरा में रेलवे क्रॉसिंग है। शुक्रवार की सुबह राजपुरा से खनन सामग्री लेकर डंपर आए और रेलवे फाटक बंद होने से खड़े हो गए। ट्रेन के गुजरने के बाद दूसरी ट्रेन भी आई। दो ट्रेनों के आने से फाटक तकरीबन 40 मिनट तक बंद रहा। ऐसे में 30 से 35 डंपर एक के पीछे एक लग गए।
जब फाटक खुला तो नौ बज चुके थे। यह समय शहर के अंदर नो इंट्री का होता है। ऐसे में पुलिस ने वाहनों को रोक दिया। वहां डंपर चालकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में मामला शांत हुआ और वाहनों को एक-एक करके निकाला गया। माई सिटी रिपोर्टर