{"_id":"6716fe4231613c4fa308b904","slug":"a-group-of-dogs-scratched-a-girl-in-the-high-court-premises-nainital-news-c-238-1-shld1020-109159-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के झूंड ने बच्ची को नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के झूंड ने बच्ची को नोचा
Tue, 22 Oct 2024 06:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट परिसर में लावारिस कुत्तों ने फिर एक बार एक बच्ची पर जानलेवा हमला किया है। कुत्तों के हमले से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
नैनीताल में लावारिस कुत्तों के कारण लोग परेशान हैं। बीते महीने हाईकोर्ट परिसर में निवासरत लोगों और उनके बच्चों पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया था। इधर बीते रविवार की दोपहर को हाईकोर्ट में कार्यरत कर्मचारी शिवलाल की छह वर्षीय धेवती संध्या पर पांच-छह कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया।
कुत्तों ने बच्ची को आठ से दस जगह पर नोच कर घायल कर दिया है। कुत्तों के लगातार हो रहे हमलों से बच्चों और परिजनों में अत्यधिक भय व रोष व्याप्त है। इधर, एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पालिका और पशु पालन विभाग की टीम बनाकर क्षेत्र से काटने वाले और लावारिस कुत्तों को पकड़ने के निर्देश दे दिए हैं। संवाद