फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A group of 15 women formed to identify the needy

Nainital News: जरूरतमंदों के लिए 15 महिलाओं का समूह बना पहचान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
A group of 15 women formed to identify the needy
हल्द्वानी। महिला संगठन सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रहे हैं। कोई निर्धन बच्चों को पढ़ा रहा तो कोई बीमार लोगों का निशुल्क इलाज करा रहा है। ऐसा ही एक संगठन सौहार्द जन सेवा समिति। स्वच्छता अभियान के अलावा संगठन कैंसर और किडनी पीड़ित रोगियों की मदद के लिए तैयार रहता है। वर्ष 2003 में संस्था ने आठ हजार रुपये से समाजसेवा की शुरुआत की थी जो वर्तमान में सालाना 90 हजार पहुंच गई है।संगठन की अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने बताया कि सबसे पहले संगठन ने सिलाई-कढ़ाई केंद्र खोले। केंद्रों में ट्रेनर तैनात कर महिलाओं को निशुल्क सिलाई-कढ़ाई सिखाने का काम शुरू किया। इस बीच लोगों का प्रोत्साहन मिला तो फिर जरूरतमंदों को राशनपानी, बालिकाओं को सैनेटरी पैड बांटने के साथ समाज में लोगों को सफाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने का काम किया। यह सब खर्चा संस्था से जुड़ी 15 महिलाएं उठाती हैं। इसके लिए संगठन के खाते में महिलाएं हर महीने पैसे जमा करती हैं। संगठन ने हल्द्वानी समेत जिले में विभिन्न स्थानों पर प्रौढ़ शिक्षा केंद्र भी खोले। सामाजिक कार्यों के लिए विद्या महतोलिया को वर्ष 2022 में राज्य सरकार की ओर से तीलू रौतेली पुरस्कार भी मिल चुका है। वह बताती हैं कि पुरस्कार राशि भी उन्होंने जरूरतमंदों की मदद में खर्च की थी। इसके अलावा उन्हें और संगठन को अब तक विभिन्न मंचों से लगभग 60 पुरस्कार मिल चुके हैं। बताया कि संगठन निर्धन लोगों की मदद के लिए आगे और भी बेहतर काम करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed