फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A glimpse of modern India will be seen in the Meru campus of Kumaon University

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय के मेरू परिसर में दिखेगी आधुनिक भारत की झलक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of modern India will be seen in the Meru campus of Kumaon University
नैनीताल। उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को पटवाडांगर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के मेरु परिसर का शिलान्यास किया। इस नवीन परिसर का निर्माण केंद्र सरकार की पीएम ऊषा मेरु योजना के तहत प्राप्त अनुदान और राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत भूमि पर किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत परिसर में दो अत्याधुनिक एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण के साथ ही एक पूर्णतः आधुनिक परिसर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ राज्य को अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप, आयुष, जैव प्रौद्योगिकी और आधुनिक विज्ञान के क्षेत्र में एक नई वैश्विक पहचान दिलाएगा। परिसर की एक मुख्य विशेषता यहां प्रस्तावित हिमालयी औषधीय पौधों और वेलनेस लाइफस्टाइल पर होने वाला शोध कार्य है।
विज्ञापन


डॉ. रावत के अनुसार यह शोध न केवल वैश्विक विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण होगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा राज्य के विश्वविद्यालयों को केवल डिग्री बांटने तक सीमित न रहकर नवाचार, स्वरोजगार और बहुविषयक शिक्षण के उन्नत केंद्रों के रूप में विकसित होना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पांडे, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, शांति मेहरा, दिनेश आर्या, पूर्व विधायक महेश नेगी, प्रभारी कुलसचिव राकेश विश्वकर्मा, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, प्रो. महेंद्र राणा, प्रो. ललित तिवारी आदि थे, कार्यक्रम का संचालन प्रो. दिव्या उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नवनिर्मित गार्डन का लोकार्पण किया

उच्च शिक्षा मंत्री ने परिसर में एक नवनिर्मित गार्डन का लोकार्पण भी किया। नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने परिसर के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए पटवाडांगर परिसर के चयन की सराहना की। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के अनुसार परिसर में 26.23 करोड़ की लागत से दो एकेडमिक ब्लॉक, छात्र-छात्रा छात्रावास और चार नए उत्कृष्टता केंद्र (एडवांस कम्प्यूटिंग, हिमालयन मेडिसनल प्लांट, बायोमेडिकल साइंस व नैनोटेक्नोलॉजी) स्थापित होंगे। यह परियोजना अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक शिक्षण को नई दिशा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed